झारखण्ड राँची राजनीति

हेमन्त सोरेन से मिलीं मेयर सुधा गुप्ता, मानगो विकास पर हुई चर्चा

नितीश मिश्रा


राँची (खबर आजतक) ‘ मानगो नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद मेयर सुधा गुप्ता ने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सुधा गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया।


मुख्यमंत्री ने जीत की बधाई देते हुए नगर निकायों के सशक्तिकरण और मानगो के सर्वांगीण विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। सुधा गुप्ता ने पेयजल संकट, कचरा निस्तारण एवं आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण से जुड़ा विस्तृत प्रस्ताव सौंपा।
कल्पना सोरेन ने मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं। बन्ना गुप्ता ने “सुरक्षित, स्वच्छ, समृद्ध और विकसित मानगो” के निर्माण का संकल्प दोहराया। सुधा गुप्ता ने इसे सेवा का अवसर बताते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

Related posts

मेकॉन में रक्तदान शिविर का आयोजन, 53 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

admin

बोकारो : कोटपा एक्ट के तहत चास मे 21 दुकानों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

admin

सरना धर्म कोड बिल एवं विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा करे पीएम मोदी : विजय शंकर नायक

admin

Leave a Comment