कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो

ह्यूमन राइट्स के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया

रिपोर्ट : अनिल बनरवाल

बेरमो (ख़बर आजतक): बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बेदकारो तीन नंबर मे आज 10 दिसंबर 2023 रविवार को ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक तिवारी, अध्यक्ष प्रभात सिन्हा जिला प्रभारी अनिल बर्नवाल, एक्टिव मेंबर ममता सिंह, प्रमुख गिरिजा देवी, स्थानीय पूर्वी मुखिया सीमा महतो, स्थानीय पश्चिमी मुखिया मालती सिंह,के नेतृत्व में सभी गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया इसमें प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि यहां दो मुखिया है पूर्वी,पश्चिमीऔर कृष्ण सुदर्शन स्कूल के यहां प्रिंसिपल है यह अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण संगठन के यहां राष्ट्रीय पदाधिकारी हमारे दीपक भाई है प्रभात जी जिला पदाधिकारी है हम लोग एक मेंबर है हम लोग सब एक सदस्य हैं तो इस सदस्य के नाते आज हम लोग अति आवश्यक जीन माता बहनों को गार्जियनों को जिनको कंबल की आवश्यकता थी उनको हम लोगो ने यहाँ इन लोगों को देखते हुए हम लोग कंबल वितरण किए हैं की इन लोग ठंड से बच सके और यह जो अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण संगठन जो कार्य कर रही है वह ऐसे लोगों तक कार्य पहुंचता है जहां कोई लोग नहीं पहुंच पाता है आज हम लोग जो यहाँ कार्य कर रहे हैं आप लोग आपके चैनल से यह लोगों में संदेश जाए की यह सामाजिक कार्य हर क्षेत्र में हर समाज में काम करती है आज ठंड को देखते हुए कार्य कर रहे हैं कभी किसी को और किसी तरह का सामाजिक कार्य है शादी विवाह मे भी हम लोग सेवा देते है और हम लोग का योगदान रहता है और कहा कि सभी जरूरतमंदों के बीच करीब सैकड़ो कंबल बांटे गए हैं वहीं ह्यूमन राइट्स के ममता सिंह ने कहा की ह्यूमन राइट्स की तरफ से यह आयोजन किया गया है कि उनकी दुख में उनके तकलीफ में हम लोग आगे बढ़कर उन सभी का समाधान करें और पश्चिमी मुखिया मालती सिंह ने कहा कि जिन लोगों को हमारी आवश्यकता होगी हम उन लोगों को हमेशा दुख तकलीफ में हमेसा साथ है और पूर्वी मुखिया सीमा महतो ने कहा कि हम हमेशा गरीबों व जरूरतमंदों के लिए हमेशा आगे बढ़कर सभी का साथ देते हैं इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित है ह्यूमन राइट्स के दीपक तिवारी, प्रभात सिन्हा, जिला प्रभारी अनिल बर्नवाल, प्रमुख गिरिजा देवी, स्थानीय पूर्वी मुखिया सीमा महतो, स्थानीय पश्चिमी मुखिया मालती सिंह, मुखिया पति टीपू महतो, वार्ड सदस्य मंजू देवी, सैकड़ो महिला पुरुष मुख्य रूप से उपस्थित थे

Related posts

एनआईटी जमशेदपुर व सरला बिरला के बीच एमओयू

admin

स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने उच्चस्तरीय पुल के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

admin

नगर पंचायत छत्तरपुर के कार्यपालक अधिकारी सह प्रशिक्षु आईएएस को समाजसेवी अरविन्द गुप्ता ने सौंपा 18 सूत्री ज्ञापन

admin

Leave a Comment