झारखण्ड बोकारो

अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर वेदांता का बड़ा ऐलान, STEM भर्तियों में महिलाओं की भागीदारी 35% से अधिक

बोकारो (ख़बर आजतक) : अंतरराष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस (11 फरवरी) के अवसर पर वेदांता लिमिटेड ने STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) से जुड़ी भर्तियों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि फ्रेशर STEM भर्तियों में महिलाओं की हिस्सेदारी 35 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है, जबकि नेतृत्व और प्रबंधन स्तर को मिलाकर यह आंकड़ा 45 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वेदांता ने इस वर्ष STEM भूमिकाओं में 50 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती का लक्ष्य निर्धारित किया है।


खनन, धातु, ऊर्जा और विनिर्माण जैसे पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान क्षेत्रों में यह पहल लैंगिक समानता की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। वेदांता की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रियंका अग्रवाल हेब्बार ने कहा कि समान अवसर मिलने पर महिलाएं न केवल STEM को अपनाती हैं, बल्कि नेतृत्व की भूमिका भी निभाती हैं।
डिजिटल तकनीक, सुरक्षित कार्यस्थल और महिला-केंद्रित नीतियों के जरिए वेदांता विज्ञान और नवाचार में महिलाओं की भागीदारी को लगातार मजबूत कर रही है।

Related posts

धनबाद: जोगता पुलिस को बड़ी सफलता, हथियार के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

admin

धनबाद : विश्व तंबाकू निषेध दिवस : तंबाकू का सेवन नहीं करने की ली शपथ

admin

मतदाताओं का सत्यापन एवं छूटे हुए मतदाताओं का मतदाता सूची तैयार करें:- प्रखंड विकास पदाधिकारी, एगारकुंड

admin

Leave a Comment