कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो बोकारो

अखंड हरिकीर्तन में भाग लिए पूर्व मंत्री

गोमिया प्रखंड के पड़रिया गांव में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह ने भी भाग लिया। इआयोजन समिति के पदाधिकारियों ने श्री सिंह का स्वागत किया। श्री सिंह पूजा अर्चना के बाद भजन कीर्तन में शरीक भी हुए। इसके अलावा इस अखंड हरिकीर्तन में अरमो, गोमिया और अन्य गांव के कीर्तन मंडली के श्रद्धालु पहुंचे और पूरी रात कीर्तन गायन किया। वहीं गांव के सभी महिलाएं और पुरूष इस कार्यक्रम में श्रद्धा पूर्वक पूजा अर्चना की। वहीं भंडारा का भी आयोजन किया गया था। आयोजन समिति के लखन यादव, मुकेश यादव, खैटा यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यहां हर वर्ष अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जाता है। पूरा गांव इस कार्यक्रम में श्रद्धा से भाग लेते हैं। सभी लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करते हैं।

Related posts

कसमार में दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

admin

डीएवी पब्लिक स्कूल ललपनिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस और विश्व संगीत दिवस धूमधाम से मनाया गया

admin

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एगारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा 11सूत्री मांग पत्र

admin

Leave a Comment