झारखण्ड धनबाद शिक्षा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की नये सत्र में स्नातक की सीट बढ़ाने की मांग

धनबाद (खबर आजतक):- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल कतरास कॉलेज के प्राचार्य से मिला और सत्र 2023-27 हेतु स्नातक में चल रहे नामांकन के लिए सीटों की बढ़ोतरी की माँग की। कॉलेज अध्यक्ष स्वयं स्वर्ण ने बताया कि कतरास कॉलेज में गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे पढाई करने आते है। इस वर्ष सभी विषयों मे सीटों की कमी हुई है जो कि अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने माँग की है कि या तो पूर्व की तुलना में सीटों की बढ़ोतरी की जाये अन्यथा कम से कम उतनी सीटें अवश्य रखी जाये जितनी पूर्व में थी। वहीं इस प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से कतरास नगर मंत्री काजल कुमारी, कतरास कॉलेज अध्यक्ष स्वयं स्वर्ण, मंत्री सुशांत कुमार, उपाध्यक्ष विष्णु देशवाली, विक्रम कुमार, अनिकेत गुप्ता, सौरव गुप्ता, रोहित राज दे व अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

सरला बिरला में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नेशनल स्पोर्ट्स डे का आयोजन

admin

चिन्मया विद्यालय में नेत्र जांच शिविर के दूसरे दिन सैकड़ों बच्चों की गई जाँच

admin

निष्काम भाव से किया गया कर्म ही सच्ची पूजा : एस.के. मिश्रा

admin

Leave a Comment