झारखण्ड राँची शिक्षा

अजय राय ने आईआईसीएम का किया दौरा, कैंपस में कार्य कर रहे कर्मियों का जाना कुशलक्षेम

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉल मैनेजमेंट श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को आईआईसीएम का दौरा कर कैंपस में कार्य कर रहे कर्मियों का हालचाल जाना। इस अवसर पर विभिन्न साइड में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि आईआईसीएम श्रमिक संघ से जुड़े हुए तमाम कर्मचारियों की सुविधाओं का ध्यान रखना सन की प्राथमिकता है जो पूर्व से होते आ रही है और आगे भी अनवरत जारी रहेगी! उन्होंने कहा कि 1994 से आईआईसीएम के स्थापना काल से लेकर आज तक काम करने वाले कर्मचारियों को उनके अनुभव का लाभ के साथ साथ उचित सम्मान मिलना चाहिए और यह दायित्व आईआईसीएम प्रबंधन की भी बनती है! उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही आईएसीएम प्रबंधन से मिलकर कर्मचारियों की बात रखी जाएगी।

इस अवसर पर मनोज सिंह, वीर बहादुर सिंह, रमेश साहू, अखय बेहरा, उत्तम कुमार, मोहम्मद फखरुद्दीन आदि शामिल थे।

Related posts

31 दिसम्बर को सेवानिवृत होने वाले BSL कर्मचारियों के लिए एक “नए सफ़र की शुरुआत” कार्यक्रम का आयोजन

admin

32 देशों की फ़िल्मों के प्रदर्शन और बॉलीवुड सितारों से राँची में सजेगा पाँचवा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव जिफ़्फा

admin

पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में रथ यात्रा पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम

admin

Leave a Comment