झारखण्ड पटना बिहार

अतिपिछड़ा जगाओ सम्मेलन” में उमड़ा भारी जनसैलाब

पटना :- मिलर हाई स्कूल मैदान में “अतिपिछड़ा जगाओ सम्मेलन” में उमड़े भारी जनसैलाब ! तेजस्वी यादव ने कहा कि 𝟐𝟎 वर्षों की भ्रष्ट, लुटेरी, निकम्मी और नकारी एन डी ए सरकार का हटना तय है। संविधान व आरक्षण विरोधी, दलित-पिछड़ा और अतिपिछड़ा विरोधी बीजेपी को इसलिए ही बार-बार झुका देते है क्योंकि हमारे पास जननायक कर्पूरी ठाकुर की वैचारिक ताक़त है। जुब्बा सहनी और फूलन देवी जैसी हिम्मत है। बिरसा मुंडा जैसा हौसला है। बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा दिया गया ज्ञान हमारा पथ-प्रदर्शक है। लालू यादव का खून हमारी रगो में है और हमारे समाजवादी पुरखों का आशीर्वाद हमारे साथ है।यह विपक्ष में रहते हमारी ताक़त है कि हमने इसी मोदी सरकार को बहुजन सरोकारों और मुद्दों पर अनेकों बार झुकाकर घुटनों के बल लाए ही नहीं अपितु उनको तानाशाही निर्णय वापस लेने पर मजबूर किया है। अतिपिछड़ा समाज एन डी ए के 𝟐𝟎 वर्षों में सबसे अधिक पीड़ित है। अब हम सबने मिलकर इस थकाऊ, उबाऊ और पकाऊ सरकार को बदलना है।

Related posts

धनबाद रेल मंडल में स्थाई वार्ता में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा

admin

बीएसएल सतर्कता विभाग ने आयोजित की बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता “भ्रष्टाचार मुक्त भारत”

admin

बोकारो मे सडक हादसे मे बुलेट सवार होटल संचालक की मौत

admin

Leave a Comment