झारखण्ड पेटरवार बोकारो मनोरंजन

अथर्व बक्सी को सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 के चैंपियन घोषित किए जाने पर चित्रांश परिवार ने दी बधाई

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं चित्रांश परिवार पेटरवार ने ‌हजारीबाग के अथर्व बक्सी सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 के चैंपियन घोषित किए जाने पर दी बधाई। शो में अथर्व बक्सी अपनी गायकी से सारे जजेस और लोगों का इम्प्रेस कर रहे थे।

झारखंड के हजारीबाग जिले के अथर्व ने अपनी गायिकी से 12 साल की उम्र में सबको अपना फैन बना दिया। शो में उन्होंने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी साहेब एवं कई गायकों के पुराने गाने गा कर और सबका मन मोह लिया।अर्थव बक्सी ने अपनी गायिकी से देशभर में झारखंड का मान बढ़ाया है। उसने और अविर्भव ने सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 का खिताब अपने नाम कर लिया। अर्थव बक्सी को शशि भूषण प्रसाद बक्सी, कृष्ण मुरारी प्रसाद बक्सी, अशोक प्रसाद बक्सी, किशोर प्रसाद बक्सी, मदन प्रसाद बक्सी, रतन प्रसाद बक्सी, धीरेंद्र प्रसाद बक्सी , भागीरथ प्रसाद बक्सी , कामेश्वर प्रसाद बक्सी, शंकर प्रसाद बक्सी, सुधीर कुमार सिन्हा, रणधीर सिन्हा ,कुमार कौशलेश, नीरज कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा,कुमार अनिमेष, मोहन कुमार सिन्हा , स्वरूप सहाय, बसंत कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, राजू सिन्हा, मिथिलेश कुमार सिन्हा ,अनंत कुमार सिन्हा एवं चित्रांश परिवार के सदस्य ने दी बधाई।

Related posts

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में अभियंता दिवस का आयोजन

admin

भारत के स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान

admin

स्वास्थ्य, सेवा और संस्कार की मिसाल: बोकारो में आरसीएम रूपांतरण यात्रा

admin

Leave a Comment