झारखण्ड राँची

अदाणी सीमेंट फ्यूचरएक्स व सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुआ अहम करार

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : अदाणी सीमेंट फ्यूचरएक्स ने शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) के साथ एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है। विश्वविद्यालय परिसर में हुए इस करार पर अदाणी ग्रुप (सीमेंट बिजनेस) के सीईओ विनोद बहेटी और एसबीयू के कुलपति प्रो सी. जगनाथन ने हस्ताक्षर किए। समझौता पत्र तैयार करने में आईआईसी प्रेसिडेंट प्रो संदीप कुमार और अदाणी सीमेंट के ईस्टर्न इंडिया प्रमुख कौशिक चटर्जी की अहम भूमिका रही।
इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक वातावरण से जोड़ना, उन्हें इंटर्नशिप, तकनीकी मार्गदर्शन, नेतृत्व विकास और शोध के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम से छात्रों को निर्माण क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। प्रो जगनाथन ने इसे विद्यार्थियों के करियर विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर बोकारो विधायक श्रीमती श्वेता सिंह ने किया विभिन्न स्थलों पर ध्वजारोहण, वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

admin

परंपरा और संस्कृति को अपनायें : कविता मल्लिक

admin

महुआ माजी से विभिन्न समस्याओं को लेकर मिले विभिन्न जगहों के नेतृत्वकर्ता व आमजन

admin

Leave a Comment