झारखण्ड धनबाद

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस व मोटा अनाज वर्ष 2023 विषय पर रंगोली एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

धनबाद (खबर आजतक):- केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय, धनबाद द्वारा जिला के बाघमारा प्रखंड के बनस्थली विद्यापीठ धावा चीता में आज स्कूली छात्र छात्राओं के बीच अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।रंगोली प्रतियोगिता में पांच ग्रुप बनाया गया जिसमें पांचवी क्लास से लेकर नौवीं क्लास के इस ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही साथ चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 45 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। सफ़ल प्रतिभागियों को शनिवार दिनांक 18.3.2023 को मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रचार सहायक अधिकारी श्री राज किशोर पासवान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में सभी छात्र छात्राओं को जानकारी होनी चाहिए एवं मोटा अनाज के स्वास्थ्य वर्धक गुणों के बारे में भी सभी लोगों को जानकारी होने से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और अपने घर परिवार, आसपास के लोगों को भी छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता भी फैलाने का काम करेंगे।विश्व स्तर पर 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उदेश्य विश्व स्तर पर मोटे अनाज उत्पादन तथा उपभोग के प्रति लोगो में जागरूकता पैदा करना है। इस कड़ी में सूचना प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो भारत सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 को जन आंदोलन बनाने के उदेश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम देश भर में आयोजित किए जा रहे है।इस अवसर पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद श्री हरि प्रसाद, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ध्रुव कुमार चौबे, शिक्षक अजीत कुमार, विजय तिवारी, प्रकाश महतो, तापस गोस्वामी, निधि कुमारी, चंपा कुमारी, लवली कुमारी, लता कुमारी एवं प्रतिमा कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा।श्री पासवान ने बताया कि शनिवार के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य श्रीमती वाणी देवी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजगंज पंचायत के मुखिया श्रीमती बंदना देवी एवं शिक्षाविद, समाजसेवी तथा विद्यालय के सचिव श्री हरिप्रसाद महतो के अलावा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Related posts

पर्यावरण मित्र पुरस्कार वितरण समारोह के लिए बैठक आयोजित

admin

DPS Bokaro emerges triumphant in Regional Mathematical Olympiad : Five students qualify for INMO

admin

राँची जिला छठ पूजा समिति की बैठक संपन्न, सूरजभान पुन: बनें अध्यक्ष

admin

Leave a Comment