झारखण्ड राँची राजनीति

अपने 4 दशक के राजनीतिक जीवन में रेलवे का ऐसा कायाकल्प नहीं देखा : संजय सेठ

लाल बहादुर शास्त्री के बाद अश्विनी वैष्णव के जैसा रेलमंत्री देश ने नहीं देखा: संजय सेठ

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): अमृत स्टेशन योजना के तहत रविवार को हटिया और इसका स्टेशन पर शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रुप से झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन प्रमुख रुप से मौजूद थे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कि पहले रेलवे सिर्फ आम लोगों की सवारी समझी जाती थी। इसका कायाकल्प हो, इस क्षेत्र का भी विकास हो; यात्रियों को सुविधा मिले, इस पर पूर्व की सरकारों का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भावनात्मक रुप से जोड़ा। प्रधानमंत्री का स्पष्ट मानना है कि रेल स्टेशन ऐसा हो जहाँ लोगों को आने में सुखद अनुभूति हो। भले ही यहाँ आने वाले यात्री कुछ देर के लिए आए। अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कार्य हुए, रेलवे के विकास के लिए अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में जो कार्य हुए, यह ऐतिहासिक है। अभूतपूर्व है।

इस दौरान संजय सेठ ने कहा कि ऐसे निर्णय लेने वाली सरकार, ऐसा कायाकल्प करने वाली सरकार मैंने अपने चार दशक के राजनीतिक जीवन में नहीं देखा था। यह भारत के लिए भी एक अविश्वसनीय समय है, जब 508 स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास एक साथ हो रहा है। यह विश्व रिकॉर्ड है। यह नए भारत में संभव हो रहा है। यह नरेन्द्र मोदी के दृढ़ इच्छाशक्ति से संपन्न हो रहा है। इसलिए हम कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि यह अमृत स्टेशन सिर्फ अमृत स्टेशन नहीं होगा। रेलवे के विकास की मजबूत बुनियाद साबित होगा। वंदे भारत एक्सप्रेस ने दुनिया भर में भारत के विकास के प्रतीक के रूप में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। वहीं सभी अमृत स्टेशन उसे एक कदम और आगे बढ़कर वैश्विक स्तर पर अपनी प्रस्तुति दिखाएंगे। सांसद ने कहा कि विश्व स्तरीय रेल सुविधा देश भर के लोगों को मिले देश के नागरिक सिर्फ यह नहीं सोचें कि सरकार उन्हें सुविधा नहीं देती। इसी सोच के साथ आदरणीय नरेंद्र मोदी जी काम कर रहे हैं।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री के बाद आज तक ऐसा रेल मंत्री इस देश ने नहीं देखा। इतनी दूरदर्शिता, इतनी स्पष्टवादीता और काम के प्रति समर्पण। यह अश्विनी वैष्णव के व्यक्तित्व में है। इसलिए हमने कुछ दिन पूर्व देखा कि जब ट्रेन दुर्घटना हुई तो 3 दिनों तक, परिचालन सामान्य होने तक रेल मंत्री को स्थल पर मौजूद रहे। यह ऐतिहासिक बात है। सांसद ने कहा कि दुर्गा पूजा तक राँची को हावड़ा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलेगी। इसके अलावा और भी कई सौगातें इस लोकसभा क्षेत्र को मिलने वाली है।

सांसद संजय सेठ ने कहा कि उनका सपना था कि पिस्का राजधानी राँची के आनंद विहार के रुप में विकसित हो। उसे क्षेत्र में कदम बढ़ चुके हैं। पिस्का का विकास न सिर्फ स्टेशन का विकास होगा बल्कि क्षेत्र के लिए रोजगार के कई अवसर सामने आएँगे। सांसद ने कहा कि टाटीसिलवे भी औद्योगिक क्षेत्र है। उस क्षेत्र में भी रेल संबंधी सुविधाओं का विकास हो, यह उनकी सोच है। जिसे उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को अवगत कराया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इससे सहमत हैं। बहुत जल्द और भी कई सौगातें राँची को मिलने वाली है।

Related posts

Canara Bank Board approves split of each share into 5 share

admin

राँची: स्व विमला देवी की पुण्यतिथि पर चिकित्सा शिविर व कंबल वितरण का किया गया आयोजन

admin

आजसू हमेशा युवाओं के साथ खड़ी रही है: सुदेश महतो

admin

Leave a Comment