अपराध झारखण्ड राँची

अपराधियों ने हाई कोर्ट के अधिवक्ता बबन प्रसाद को मारी गोली, रिम्स में चल रहा ईलाज़

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): रातू थाना क्षेत्र के ब्रजपुर गाँव में बाइक सवार अपराधियों ने हाई कोर्ट के अधिवक्ता बबन प्रसाद को गोली मार दी। गोली बबन प्रसाद के कंधे में लगी है। घर से कुछ दूरी पर ही बबन प्रसाद को अपराधियों ने गोली मारी है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान गोली लगने के बाद आनन-फानन में अधिवक्ता को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया।

फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद रातू थाना प्रभारी राम नारायण सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर पूछताछ कर रहे है। इधर पुलिस आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।

Related posts

स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में बोकारो से शुरू हुआ पावन मिट्टी संग्रहण अभियान, आम का पौधा रोप कर दी श्रद्धांजलि

admin

धनबाद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाया 75वाँ स्थापना दिवस

admin

गोमिया थाना प्रभारी की अपील : आत्मसमर्पण नीति अपनाकर मुख्यधारा में लौटें नक्सली

admin

Leave a Comment