झारखण्ड राँची

अपर बाजार में टीम तुलसी पटेल की जोशीली पदयात्रा, बारिश में भी दिखा उत्साह

नितीश मिश्रा

रांची (ख़बर आजतक) : चैंबर चुनाव 2025 को लेकर टीम तुलसी पटेल ने अपर बाजार में सघन पदयात्रा की। बारिश के बावजूद प्रत्याशियों और समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था। पदयात्रा की शुरुआत छगनलाल धर्मशाला से हुई और दल ने लालजी हीरजी रोड, एसएन गांगुली रोड, मारू भवन समेत अन्य इलाकों में व्यापारियों से मुलाकात की।

तुलसी पटेल ने कहा कि टीम का उद्देश्य व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके हित में ठोस कदम उठाना है। उन्होंने इस चुनाव को व्यापारिक समुदाय के भविष्य से जुड़ा चुनाव बताया। पदयात्रा के दौरान व्यापारियों ने स्वागत कर समर्थन का भरोसा दिया। मौके पर ज्योति कुमारी, दीनदयाल वर्णवाल, अमित शर्मा, शैलेश अग्रवाल समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

स्वदेशी जागरण मंच बोकारो द्वारा स्वामी विवेकानंद के जयंती पर युवा उद्यमिता यात्रा निकाली गई

admin

14 मार्च-2024 (बुधवार) को विश्व किडनी दिवस के मौक़े पर RNB हॉस्पीटल एंड पाल आई रिसर्च सेन्टर, 180, कोऑपरेटिव काॅलोनी में निःशुल्क किडनी जांच शिविर लगाया जायेगा.. जाँच बोकारो के जाने माने डॉ मुकतेश्वर रजक ( नेफ्रोलॉजिस्ट) द्वारा की जायेगी…..

admin

यूपीए बैठक पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

admin

Leave a Comment