झारखण्ड राँची राजनीति

अभाविप राँची महानगर ने अल्बर्ट एक्का की जयंती पर किया दीप दान

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राँची महानगर के द्वारा बुधवार को परमवीर चक्र लांसनायक अल्बर्ट एक्का की 81वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर फिरायालाल चौक में अवस्थित शहीद अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप दान किया गया। अल्बर्ट एक्का की दिली इच्छा भारतीय सेना में जाने की थी जो दिसंबर 1962 को पूरी हुई। उन्होंने सेना में बिहार रेजिमेंट से अपना कार्य शुरू किया। बाद में जब 14 गार्ड्स का गठन हुआ, तब अल्बर्ट अपने कुछ साथियों के साथ वहाँ स्थानांतरित कर दिए गए। अल्बर्ट एक अच्छे योद्धा तो थे ही, यह हॉकी के भी अच्छे खिलाड़ी थे। भारत-पाकिस्तान युद्ध 1971 में अल्बर्ट एक्का वीरता, शौर्य और सैनिक हुनर का प्रदर्शन करते हुए अपने इकाई के सैनिकों की रक्षा की थी।

इस दौरान महानगर मंत्री ऋतुराज शाहदेव नें कहा कि परमवीर चक्र लांसनायक अल्बर्ट एक्का एक भारतीय सैनिक थे जो 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध हिली की लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। पूरे पूर्वी भारत के ये एकमात्र परमवीर चक्र विजेता हैं। ऐसे महान वीर को विद्यार्थी परिषद नमन करती है।

इस मौके पर प्रदेश सह कार्यालय मंत्री विद्यानन्द राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साक्षी गुप्ता, महानगर संगठन मंत्री अभिनव जीत, छात्रा विस्तारीका किरण कुमारी, महानगर सह मंत्री सिद्धांत श्रीवास्तव, सौरभ राय, अमन साहू, संजना कुमारी, कुणाल केशरी, अभिषेक गोस्वामी, रवि शुभम हांसदा, सिद्धार्थ पवार, शिवम सिंह उपस्थित थे।

Related posts

BSL NEWS: बीएसएल के ब्लास्ट फर्नेस-2 में 2 X 25 केवीए के यूपीएस का किया गया उद्घाटन

admin

डॉ. तनुज का हमला: संजय सेठ की प्रेस कॉन्फ्रेंस अपने ही विधायक को आईना दिखाने के लिए थी

admin

आर्ट ऑफ़ लिविंग बोकारो चैप्टर द्वारा मानव सेवा आश्रम में भोजन कराया गया

admin

Leave a Comment