झारखण्ड राँची

अरावली बचाओ, अडानी भगाओ के नारों के साथ रांची में संगठनों का प्रदर्शन


रांची (ख़बर आजतक) : रविवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर भाकपा (माले), झारखंड जनाधिकार महासभा, आइसा, ऐपवा, आदिवासी संघर्ष मोर्चा सहित विभिन्न संगठनों ने अरावली पर्वतमाला को बचाने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा अरावली की नई परिभाषा तय किए जाने का विरोध किया, जिसमें केवल 100 मीटर ऊंचाई को मानक माना गया है।

वक्ताओं ने कहा कि ऊंचाई के आधार पर परिभाषा तय करने से 100 मीटर से कम ऊंची पहाड़ियों में खनन और निर्माण का रास्ता खुल जाएगा, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और न्यायपालिका का दुरुपयोग कर पूंजीपतियों के हित में जल-जंगल-जमीन के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। झारखंड के बड़कागांव से सारंडा तक हो रही जंगल कटाई का भी विरोध किया गया। वक्ताओं ने आंदोलन तेज करने और बड़े पैमाने पर सड़कों पर उतरने का आह्वान किया।
मौके पर मनोज भक्त, सिवेंदु सेन, नंदिता भट्टाचार्य, आरएन सिंह, अलमा खलखो, एती तिर्की सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related posts

शिबू सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए झामुमो ने राँची के दुर्गा मंदिर में किया हवन-पूजन

admin

मुकेश कुमार सिंह, समाजसेवी, जय मां स्टोन छत्तरपुर (पलामू) की ओर समस्त देश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

admin

सीसीएल जन-आरोग्य केंद्र द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

admin

Leave a Comment