Uncategorized

अरुण पाण्डेय के निधन से शिक्षा जगत शोकाकुल, कसमार में भावपूर्ण शोक सभा आयोजित


कसमार (बोकारो) : पूर्वी सिंहभूम जिले के विद्या निकेतन +2 उच्च विद्यालय, हल्दीपोखर में कार्यरत समर्पित एवं लोकप्रिय पीजीटी हिन्दी शिक्षक अरुण पाण्डेय के कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से निधन पर शिक्षा जगत में गहरा शोक व्याप्त है। उनके असामयिक निधन से विद्यालय परिवार सहित पूरे झारखंड का शैक्षणिक समुदाय मर्माहत है।
दिवंगत अरुण पाण्डेय अपने सरल स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और शिक्षण के प्रति पूर्ण समर्पण के लिए जाने जाते थे। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर वे सदैव सजग रहते थे।


इधर, दिवंगत शिक्षक की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल देने के उद्देश्य से पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, कसमार में प्राचार्य फारुक अंसारी के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित की गई। दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर झारखंड +2 शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Related posts

भारत गौरव ट्रेन दे रहा मात्र इतने कम पैसे मे ज्योतिर्लिंग का भ्रमण करने का मौका..ऐसे करें बुकिंग..

admin

बिलासपुर में प्रधानमंत्री ने 7 रेलवे परियोजनाओं की रखी आधारशिला और 4 परियोजनाओं का किया लोकार्पण

admin

चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का ही परिणाम है रामगढ़ विधानसभा में यूपीए की हार : नायक

admin

Leave a Comment