झारखण्ड राँची राजनीति

अल्टीमेटम के बावजूद माँगों पर विचार नहीं, हेमन्त सरकार से समर्थन वापस, राज्यपाल को सौपेंगे समर्थन वापसी का पत्र

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार से लगातार हुसैनाबाद को जिला का दर्जा देने, बालू घाटों की बंदोबस्ती करने, पलामू जिला के पाँच अंचलों के त्रुटिपूर्ण सर्वे के ऑनलाइन प्रविष्टियों को ठीक करने व अधिकारियों की पदस्थापना की माँग लगातार मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की गई। अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला, एक भी समस्या का समाधान जान बूझकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद से पलामू के जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर है। उन्होने कहा कि आमजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जबकि हुसैनाबाद जिला बनने की सभी अहर्ताएँ पूरी करता है। बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं होने की वजह प्रधानमंत्री आवास के लाभुक मकान नहीं बना पा रहे हैं। वहीं अधिकारी उन्हें एफआईआर करने की धमकी दे रहे हैं। बालू के अभाव में विकास कार्य पूरी तरह बाधित हैं। ठेकेदार व निजी मकान बनाने वाले लोग ऊँची कीमत पर बालू की खरीद कर अपना काम कर रहे हैं जिससे सरकार को राजस्व की भारी हानी हो रही है, वहीं पुलिस और अधिकारी मालामाल हो रहे हैं। बालू नहीं मिलने की वजह सीमेंट, छड़ समेत गृह निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री के विक्रेताओं का धंधा चौपट हो गया है। हुसैनाबाद अनुमंडल में विगत दो माह से पुलिस का महत्वपूर्ण पद एसडीपीओ का प्रभार में चल रहा है। जिससे विधि व्यवस्था की बड़ी समस्या उत्पन्न होने का अंदेशा है।

इस दौरान एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज के विभिन्न प्रखंडों व अंचलों के अलावा अन्य विभागों में अधिकारी नहीं है। सभी जगह प्रभारी से किसी तरह कार्य कराया जा रहा है। जिससे आम लोगों का काम समय पर नहीं हो रहा है। इन समस्याओं का समाधान नहीं होने की वजह सरकार के साथ बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। यही वजह है की सरकार का साथ छोड़ आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। जल्द ही आंदोलन की रूप रेखा तय कर अनुमंडल, जिला और राज्य मुख्यालय में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इस आंदोलन के माध्यम से अहंकारी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को माँगें पूरी करने पर मजबूर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को सरकार के कारनामों से अवगत कराने का काम भी एनसीपी के कार्यकर्ता करेंगे।

एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन ने हुसैनाबाद को जिला नहीं बनाकर हुसैनाबाद की जनता का विश्वास खो दिया है। वहीं राज्य में बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से अपनी जेब गरम करने का काम मुख्यमंत्री और मंत्री कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि द्वेष की भावना से एसडीपीओ की पदोन्नति के बाद हुसैनाबाद को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नहीं दिया गया। साथ ही प्रखंडों और अंचलों में बीडीओ सीओ की पोस्टिंग नहीं कर आम जनता को परेशान करने की कोशिश की जा रही है। एनसीपी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। एनसीपी का एक एक कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री और उनकी सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे।

इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री विनय कुमार सिंह, महिला प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमारी, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मनान खान, युवा प्रदेश अध्यक्ष आदर्श सिंह, बुद्धिजीवी मोर्चा अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह, बोकारो जिलाध्यक्ष यशवीर सिंह, गुमला जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा, हजारीबाग जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, धनबाद जिलाध्यक्ष उमेश गोस्वामी, बरही विधानसभा प्रभारी महेश ठाकुर आदि मौजूद थे।

Related posts

6 जनवरी को पतरातू, रामगढ़ में केंद्रीय समिति का बैठक सह शपथ ग्रहण

Nitesh Verma

बोकारो : भारत की बिशेषता अनेकता मे एकता : बि के चौधरी –

Nitesh Verma

झारखंड ही नहीं, पूरे देश में परिवर्तन के मूड में जनता : बन्ना गुप्ता

Nitesh Verma

Leave a Comment