झारखण्ड राँची राजनीति

आईएचएम के प्राचार्य डॉ. भूपेश को “मडुआ मैन” स्टार ऑफ झारखंड अवार्ड से किया सम्मानित

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): पर्यटन विभाग, झारखंड सरकार द्वारा संचालित एवं झारखंड राज्य का सुप्रसिद्ध तथा एक मात्र सरकारी होटल मैनेजमेंट संस्थान, इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट राँची के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार को हेलो लाइफ मैगजीन द्वारा आयोजित स्टार अवार्ड 2023 में “मडुआ मैन” के रुप में स्टार ऑफ झारखंड 2023 अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. भूपेश कुमार को यह अवार्ड झारखंड की स्थानीय मिलेटस “मडुआ” आधारित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने के साथ साथ विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के क्रम में प्रदान की गई। ज्ञात हो आईएचएम राँची के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार के नेतृत्व में विश्व पर्यटन दिवस 2023 एवं संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वर्ष 2023 को “इंटरनेशनल ईयर ऑफ़ मिल्लेट्स” के रुप में मनाने तथा झारखंड के स्थानीय मिलेट “मड़ुआ” जो झारखंड राज्य के लोगों और जनजातियों के बीच प्रसिद्ध है तथा इसके न केवल अपार स्वास्थ्य लाभ हैं बल्कि यह अपने उच्च पोषण के लिए जाना जाता है, उसे अंतराष्ट्रीय पहचान दिलाने हेतू 52 मिनट्स में 54 प्रकार की मडुआ आधारित कुकीज बनाकर एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया तथा इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स 2023 में अपने नाम दर्ज भी कराया।

आईएचएम राँची के प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार ने इस सम्मान के लिए हैलोलाइफ मैगज़ीन के प्रमुख रोनिता एवम संपादक प्रवीण रमन तथा उनके पूरे टीम का धन्यवाद करते हुए इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने हैलोलाइफ मैगज़ीन के द्वारा समाज में सकरात्मक सोच एवम खबर लोगों तक पहुँचाने की इस मुहिम को एक अनुठी पहल बताया। साथ हीं बताया कि आईएचएम राँची, झारखंडी मडुआ को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने की ओर अग्रसर है तथा झारखंडी मडुआ/रागी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मडुआ आधारित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं खाद्य सामग्रियों जैसे मडुआ के ओट्स लड्डू, मडुआ के शकरपारे, मडुआ के नमकीनपारे, मडुआ के केक, कुकीज़, चिप्स, मडुआ के मफिन्स, मडुआ के नमकीन सेव इतियादी व्यंजनों पर शोध कर रहा है जिससे मडुआ व्यजनों को तैयार कर व्यवसाय के उपयोग में लाया जा सके साथ हीं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सके।

Related posts

जिला खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन के खिलाफ की औचक छापामारी

Nitesh Verma

झारखंड के सी टैट पास आदिवासी मूलवासी बेरोजगारों को शिक्षक नियुक्ति में अवसर दे हेमन्त सरकार: किसलय

Nitesh Verma

हनुमान दल संगठन द्वारा मजदूर मैदान मे हुई गणेश महोत्सव की शुरुआत

Nitesh Verma

Leave a Comment