खेल झारखण्ड राँची

आईपीएल को लेकर जय शाह की बड़ी घोषणा, भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी ₹7.5 लाख मैच फीस; पूरा सीजन खेलने पर बनेंगे करोड़पति

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): बीसीसीआई ने आईपीएल खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए बड़ी घोषणा की है। आगामी सीजन में हर मैच के लिए भारतीय खिलाड़ियों को ₹7.5 लाख मैच फीस दी जाएगी। साथ ही पूरा सीजन खेलने पर अनुबंध के अलावा ₹1.05 करोड़ दिए जाएँगे।

बीसीसीआई ने शनिवार, 28 सितंबर को आईपीएल की गवर्निंग बॉडी के साथ की। माना जा रहा है कि इस बैठक से आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों को पांच खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति मिल सकती है। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी हुई है।

एक मैच की फीस भी बढ़ी

हालांकि, इससे पहले BCCI सचिव जय शाह ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। जय शाह ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारतीय क्रिकेटरों के लिए प्रति मैच 7.5 लाख रुपेय फीस दी जाएगी। साथ ही आईपीएल का एक सीजन पूरा खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को अनुबंध के अलावा 1.05 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

Related posts

क्रीड़ा भारती राँची महानगर की बैठक संपन्न, आग़ामी 29 अगस्त को होने वाले खेल दिवस के कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

admin

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने मुख्य चुनाव कार्यालय का नारियल फोड़ कर किया
उद्घाटन

admin

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस में गांधी जयंती मनाई गई

admin

Leave a Comment