कसमार झारखण्ड बोकारो

आजसू कार्यकर्ताओं ने चलाया जन जागरण सह पदयात्रा कार्यक्रम

नावाडीह के 8 पंचायतों में आजसू पार्टी ने चलाया जन जागरण अभियान

कसमार (ख़बर आजतक) : आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति के निर्देश पर आजसू कार्यकर्ताओं ने गत 26 अगस्त से चार सितंबर तक नावाडीह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सप्ताह व्यापी जन जागरण सह पदयात्रा कार्यक्रम चलाया।इस क्रम में अंतिम दिन बुधवार को प्रखंड के नावाडीह,भलमारा, चिरुडीह, सहरिया, भेंडरा, बाराडीह, दहियारी, परसबनी आदि पंचायत के विभिन्न गांवों में जन जागरण अभियान चलाया।डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, वरीय नेता दुर्योधन महतो, पूर्व जिप सदस्य टिकैत महतो आदि ने कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को नकारा बताया और कहा कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान लोक लुभावन घोषणाएं कर जितने भी वादे किए, चुनाव जीतने और सत्तारूढ़ होने के बाद उन सारे वादों को भुला दिये।

एक भी काम नहीं किया गया। इसलिए आनेवाले विधानसभा चुनाव में करारा जवाब देते हुए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाय।
कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि सुरेश कुमार महतो,घनश्याम महतो, दीपक महतो, विजय महतो,निरंजन महतो आदि मौजूद रहे।

Related posts

JBKSS/JLKM के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई : विजय कुमार सिंह

admin

विशेष लोक अदालत में 1.66 अरब से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण

admin

कमलेश सिंह ने किया दस ग्रामीण सड़कों का ऑनलाइन शिलान्यास

admin

Leave a Comment