झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू के केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह बनें लोहरदगा विधानसभा चुनाव प्रभारी

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार केंद्रीय सचिव सह राँची महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह को लोहरदगा विधानसभा चुनाव प्रभारी मनोनीत किया गया है। इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जितेंद्र सिंह के अनुभव और प्रगतिशील नेतृत्व में लोहरदगा में आवश्यक राजनीतिक परिवर्तन को नई धार और दिशा मिलेगी।

इस दौरान जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और आजसू पार्टी ने मुझ पर भरोसा करते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निवर्हन करूँगा। लोहरदगा में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करना, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करना और जनता के सुख दुःख में साथ रहना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

वहीं जितेन्द्र सिंह को लोहरदगा विधानसभा चुनाव प्रभारी मनोनीत किए जाने पर आजसू पार्टी के केन्द्रीय समिति, रांची जिला समिति, राँची महानगर समिति, आजसू बुद्धिजीवी मंच, युवा आजसू, आजसू छात्र संघ ने बधाई दी।

Related posts

वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स 2024 में 9 प्रविष्टियों के लिए 7 अति-उत्कृष्ट और 2 उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित

admin

राज्यपाल से मिले सुदेश, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

admin

आईजी प्रभात कुमार की बेटी पवनी कुमारी ने दसवीं में 99.4% अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

admin

Leave a Comment