झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू नेता सतीश चंद्रवंशी का निधन, सुदेश महतो समेत कई नेताओं ने व्यक्त किया शोक

रांची: आजसू के केंद्रीय सचिव सतीश कुमार चंद्रवंशी के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनका देहांत कल देर रात एम्स पटना में उपचार के दौरान हुआ। उनका अंतिम संस्कार मेदिनीनगर के बेलवाटिका स्थित श्मशान घाट पर किया गया।

आजसू प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सतीश चंद्रवंशी का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक आलोक चौरसिया, निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो सहित कई नेताओं ने शोक संवेदना जताई और उन्हें समर्पित, सज्जन व कर्मठ कार्यकर्ता बताया।

Related posts

झारखंड स्किल कांक्लेव 2024 की तैयारियों को लेकर की बैठक

admin

बोकारो : 25 जून 1975 देश के इतिहास में काला अध्याय: बिरंची नारायण

admin

चंद्रयान की सफलता पर सांसद सेठ ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

admin

Leave a Comment