झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू पार्टी का मिलन समारोह संपन्न, अशोक गहलोत समेत कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता

आजसू पार्टी जनता के विश्वास को एकत्रित कर नेतृत्व देगी: सुदेश

मैं अपने पुराने घर में वापसी कर खुश हूँ साथ ही पूरी ऊर्जा के साथ चतरा की आवाज़ को करुँगा बुलंद: अशोक गहलोत

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में चतरा के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए जनप्रतिनिधि के बीच कहा कि जनता के विश्वास को एकत्रित कर नेतृत्व देने का काम करेंगे। लोग पद में रहना पसंद करते हैं लेकिन दायित्व बोध नहीं करा पाते। जहाँ अभाव है वही आजसू पार्टी के नेतृत्व की जरूरत है। हम अपना भाग्य अपने कलम से लिखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि आज की राजनीति योग्यता पर नहीं दूसरे की कमी पर चल रही है। राजनीति ही सभी समस्याओं को हल करने का कुँजी है। सरकार की जिम्मेदारी होती है अपने लोगों को सुरक्षित वातावरण दें लेकिन आज घर से निकल रहा हर एक व्यक्ति भयभीत और असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार एक शक्ति है सरकार को निर्णय नहीं कर पाने का भी अपराध स्वीकार करना चाहिए।

इस अवसर पर अशोक गहलोत ने कहा कि मैं अपने पुराने घर में आकर खुशी महसूस कर रहा हूँ और पूरी ऊर्जा के साथ चतरा की जनता की आवाज को बुलंद करुँगा। पार्टी के विचारों को हर घर तक पहुँचाने का काम करुँगा। इस मिलन समारोह में चतरा जिला के अधिवक्ता, जिला के जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पूर्व मुखिया, वार्ड पार्षद सहित विभिन्न दलों के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य प्रताप पुर संतोष राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रताप पुर विक्रम यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य हंटरगंज रानू दास, टिकर पंचायत मुखिया रघुनंदन पासवान, चिरिदिरी पंचायत मुखिया घनशयाम पासी, बारागांवा पंचायत मुखिया महेंद्र साव, तरवागड़ा पंचायत मुखिया दिलीप दास, मीरपुर पंचायत मुखिया महेंद्र उजाला, बेंगकला जगेश्वर भुइयां, उप मुखिया सिदकी संदीप यादव, पूर्व मुखिया बैजनाथ भुइयां, पूर्व मुखिया बैजनाथ सिंह, पूर्व मुखिया बिनोद यादव,पूर्व मुखिया संजय दांगी, पंचायत समिति सदस्य बबलु पासवान, पंचायत समिति सदस्य रामस्वरूप दांगी, पंचायत समिति सदस्य मनोज यादव, पंचायत समिति सदस्य कृष्णा यादव, पंचायत समिति सदस्य अजय दास, पंचायत समिति सदस्य बीरेंद्र चंद्रवंशी, पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम पासवान, पंचायत समिति सदस्य प्रमोद सिंह, पंचायत समिति सदस्य संजय दांगी, सुबोध सिंह पंचायत समिति सदस्य, भोक्ता समाज चतरा जिला सचिव विजय गंझू, नाई समाज चतरा जिला उपाध्यक्ष, शक्ति कुमार सिंह चतरा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष, अधिवक्ता निर्मल दांगी, अधिवक्ता रमेश यादव आदि ने पार्टी की सदस्यता ली।

इस मिलन समारोह में पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता देवशरण भगत, बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, केंद्रीय सचिव पारसनाथ सिंह, कार्यकारी चतरा जिला अध्यक्ष शिवलाल दांगी, केंद्रीय सदस्य अवध सिंह, राँची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, कार्यकारी अध्यक्ष चतरा जिला छोटू सिंह भोक्ता, राजेश कुमार, राजा दूबे, अजय यादव, अनिल सिंह, कृष्णा साव, हीरा निषाद, अजय यादव आदि मौजूद थे।

Related posts

पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की जरूरत है : गौतम सागर

Nitesh Verma

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, धनबाद शाखा का 10 सदस्यीय समिति का निर्वाचन हुआ संपन्न

Nitesh Verma

सत्यानन्द भोक्ता ने किया भूषण ऑटोमोबाइल – अतुल ऑटो डीलर का शुभारंभ

Nitesh Verma

Leave a Comment