झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह राँची महानगर प्रभारी बनाए गए जितेन्द्र सिंह

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार वरिष्ठ समाजसेवी जितेन्द्र सिंह को केंद्रीय सचिव सह राँची महानगर मनोनीत किया गया है। इस मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जितेन्द्र सिंह के सामाजिक अनुभव और प्रगतिशील नेतृत्व से पार्टी को एक नई दिशा मिलेगी।

इस दौरान जितेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और आजसू पार्टी ने मुझ पर भरोसा दिखाया है उसके लिए मैं हृदय से आधार प्रकट करता हूँ। जो दायित्व मुझे सौंपा गया है उसे मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा करुँगा और पार्टी के विचारों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करुँगा।

जितेन्द्र सिंह को केंद्रीय सचिव सह राँची महानगर प्रभारी बनाए जाने पर आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष एवं सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, केंद्रीय महासचिव एवं विधायक लम्बोदर महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, उपाध्यक्ष हसन अंसारी, राँची जिलाध्यक्ष संजय महतो, राँची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिन्हा, सुनील यादव, बंटी यादव, रमेश गुप्ता, विरेन्द्र प्रसाद, आशुतोष गोस्वामी, हरिश सिंह ने बधाई दी।

Related posts

कल्पना सोरेन से मलेशिया और श्रीलंका के शीर्ष प्रतिनिधियों ने की औपचारिक मुलाकात

admin

स्व शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म के छठे दिन मुख्यमंत्री हेमन्त ने विधि विधान से किया श्राद्ध कर्म सम्पन्न

admin

फिरायालाल पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सत्र आयोजित

admin

Leave a Comment