Uncategorized

आजसू पार्टी ने आदित्य साहू को दी बधाई, झारखंड में राजग होगा मजबूत : सुदेश महतो


रांची : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। सुदेश महतो ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व से राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और अधिक सशक्त होगा।
इस अवसर पर आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी आदित्य साहू को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू का संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक समझ भाजपा के साथ-साथ राजग के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और आने वाले समय में इसका सकारात्मक असर झारखंड की राजनीति में दिखेगा।

Related posts

महिला रसोइया को लेकर हेमन्त सरकार ने लिया बड़ा फैसला, सरकार 10 माह की जगह 12 माह की वेतन का करेगी भुगतान

admin

“विश्व निशाने पर है जलवायु संकट जागरूकता अभियान” ने मनाया पर्यावरण दिवस

admin

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गोमिया विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

admin

Leave a Comment