झारखण्ड राँची राजनीति

आजसू पार्टी ने कुड़मी समाज के ‘रेल टेका, डहर छेका’ आंदोलन को दिया पूर्ण समर्थन

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : कुड़मी समाज को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए आजसू पार्टी ने 20 सितंबर से शुरू हो रहे अनिश्चितकालीन ‘रेल टेका, डहर छेका’ आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी ने झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में वरिष्ठ नेताओं को जिला प्रभारी नियुक्त किया है और कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने का निर्देश दिया है।

केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो ने बताया कि पार्टी की मुख्य मांगें कुड़मी जाति को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में पुनः शामिल करना और कुड़मालि भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज करना हैं। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं हो जातीं। पार्टी ने सभी राजनीतिक दलों और समुदायों से समर्थन की अपील की है।

Related posts

नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप में 410 मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

admin

रोजगार मेले में 452 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, ऑन स्पॉट दर्जनों को मिला नियुक्ति पत्र, 184 अभ्यर्थी हुए शार्टलिस्टेड

admin

क्षतिग्रस्त पुल का समय रहते मरम्मती नहीं किया गया तो बड़ा हादसा हो सकता :

admin

Leave a Comment