Uncategorized

आजसू पार्टी मना रही बलिदान दिवस, रांची में भव्य समारोह
राज्य भर से कार्यकर्ताओं का जुटान, खेलगांव स्टेडियम बना केंद्र बिंदु

नितिश मिश्र, राँची

रांची (ख़बर आजतक) : आजसू पार्टी आज अपना स्थापना दिवस ‘बलिदान दिवस’ के रूप में मना रही है। इस अवसर पर केंद्रीय स्तर पर मुख्य समारोह हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम, खेलगांव में आयोजित किया गया है। समारोह की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और राजधानी रांची को पार्टी के झंडा-बैनर और नेताओं के कट-आउट से सजाया गया है।

मुख्य मंच से नेताओं का संबोधन
कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर, डोमन सिंह मुंडा, हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता, श्रीमती यशोदा देवी, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत और संजय मेहता समेत कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे।

राज्य के 264 प्रखंडों से जुटे कार्यकर्ता
झारखंड के सभी 24 जिलों और 264 प्रखंडों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता समारोह में हिस्सा लेने रांची पहुँचे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम और मेदिनीपुर से बादल महतो के नेतृत्व में एक टोली पहले ही खेलगांव पहुँच चुकी है। पलामू और ओडिशा के रायरंगपुर, बारीपाडा जैसे क्षेत्रों से भी कार्यकर्ताओं का जत्था आ रहा है।

वरिष्ठ नेता संभाल रहे मोर्चा
कार्यक्रम की तैयारी में पार्टी के वरिष्ठ नेता विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हैं। उत्तरी छोटानागपुर में चंद्रप्रकाश चौधरी, निर्मल महतो, लंबोदर महतो, दक्षिणी छोटानागपुर में डॉ. देवशरण भगत, राजेंद्र मेहता और निर्मला भगत, कोल्हान में रामचंद्र सहिस, हरेलाल महतो, दामु बानरा और संथाल परगना में जोनाथन टुडू एवं प्रवीण प्रभाकर ने कार्यकर्ताओं को संगठित किया।

मोटरसाइकिल जुलूस निकालेगी महानगर इकाई
रांची महानगर इकाई के कार्यकर्ता विभिन्न मोहल्लों से मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर खेलगांव स्थित समारोह स्थल तक पहुँचेंगे, जिससे समारोह में और भी उत्साह का माहौल बनेगा।

Related posts

राजेश कच्छप ने रखी दो आधारशिला

admin

समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं :

admin

आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रखंडवार महिला प्रभारियों की हुई नियुक्ति

admin

Leave a Comment