झारखण्ड राँची राजनीति

आपराधिक कानूनों पर सेमिनार का आयोजन

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सरला बिरला विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज संकाय में शुक्रवार को ‘नए आपराधिक कानून’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान हाल ही में देश में लागू किए गए आपराधिक कानूनी ढांचे से संबंधित विस्तृत जानकारी का आदान-प्रदान किया गया।

इस सेमिनार में उपस्थित श्रोताओं को नए आपराधिक कानूनों के संबंध में नवीन और प्रासंगिक जानकारी दी गई। वहीं विभाग की इंचार्ज कोमल गुप्ता, डॉ. आर. के सिंह, रश्मि सहाय और राजीव रंजन ने इस संदर्भ में तथ्यपरक और ज्ञानवर्धक जानकारी दी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभाग के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

इस सेमिनार के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बिजय कुमार दलान, डायरेक्टर जनरल प्रो. गोपाल पाठक, डॉ. प्रदीप वर्मा, प्रभारी कुलपति श्री एस. बी. डांडीन और कुलसचिव प्रो. वी. के. सिंह ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related posts

दो ‘रेट बकलर’ ट्रॉफी जीतकर डॉ. बिभूति कश्यप ने रचा इतिहास

admin

जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता के सब जूनियर छात्रा एमजीएम स्कूल की श्रेया ने मारी बाजी, स्वर्ण पदक जीतकर बनी गोल्डन गर्ल

admin

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, साडम नैना टांड में छात्राओं से दुर्व्यवहार का मामला: जिला शिक्षा अधीक्षक ने की जांच, कार्रवाई का भरोसा

admin

Leave a Comment