झारखण्ड राँची

आम आदमी पार्टी ने मनाई डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती, बोले डीएन सिंह ‐ डॉ अंबेडकर आप के आदर्श

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश संयोजक डी. एन. सिंह के अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति का बैठक भी संपन्न हुआ। इस बैठक में पार्टी दिशा निर्देश पर चर्चा करते हूए पिछले कार्यक्रमों का समीक्षा किया गया साथ ही आगे कि रणनीति तय किया गया तथा 20 मई को झारखण्ड के ज्वलंत मुद्दों पर राजभवन के समक्ष महाधरना देने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हूए प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने कहा कि आज भीम राव अम्बेडकर का जयंती हैं। अंबेडकर हमारे पार्टी के आदर्श हैं। इनके दिखाए मार्गो पर चल कर पार्टी कि लोकप्रियता आज पुरे देश में तेजी से बढ़ रहा हैं। झारखण्ड में भी जनता केजरीवाल मॉडल को पसंद करने लगे हैं, जरुरत हैं कि हम जनमुद्दों को लेकर हम संघर्ष करें और जनहित में काम करें।

इस मौके पर प्रदेश उप संयोजक ने कहा कि केंद्र पदाधिकारी झारखण्ड के पार्टी कार्यक्रमों पर पूरी नजर रखी हूई है हमें मजबूती से जन मुद्दों के साथ संघर्ष करने कि जरूरत हैं।

इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र चौबे, अजय भगत, हरेंद्र नाथ चौबे, सच्चिदानंद पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी सईद अख्तर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कुमार राकेश, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश तिर्की, प्रदेश विस्तृत कमिटी के सदस्य अंशित जायसवाल, उमाकांत वर्णवाल, कृष्ण किशोर, विश्राम उराँव आदि उपस्थित थे।

Related posts

बिजली पानी के बिना हाहाकार, हेमन्त सरकार पर बरसे संजय सेठ

Nitesh Verma

नामकुम सहित अन्य थानों में भू माफियाओं व जमीन दलाल की इंट्री पर रोक

Nitesh Verma

आजसू कार्यकर्ता घर-घर जाकर राज्य सरकार की वादाखिलाफी के बारे जनता को कराएँ अवगत : सुदेश महतो

Nitesh Verma

Leave a Comment