झारखण्ड राँची राजनीति

आय से अधिक संपत्ति में पूर्व मंत्री एनोस एक्का को मिला रेगुलर बेल, कार्यकर्ताओ ने विभिन्न अंदाज में किया स्वागत

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड पार्टी सुप्रीमो एवं पूर्व मंत्री एनोस एक्का को आय से अधिक संपत्ति के मामले रेगुलर बेल मिलने की खुशी में मंगलवार को बिरसा चौक से लेकर सिमडेगा जिला तक अधिकारीगणों, कार्यकर्ताओ ने जमकर खुशियाँ मनाई। रेगुलर बेल मिलने की खुशी और जनता के अधूरे कार्य को पूरा करने की उमंग लिए विकास पुरुष एनोस एक्का ने बिरसा मुंडा, तेलंगा खड़िया जैसे महापुरुषों के मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उत्सव जुलूस खूँटी होते हुए सिमडेगा के पंडरीपानी स्थित सभासथल तक गया। इस दौरान जगह जगह पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रुप अपने अगुआ एनोस एक्का का स्वागत सत्कार किया। इस पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का ने सड़क के दोनों ओर अभिवादन में खड़े लोगों से कहा कि हर सुख दुःख का साथी अब आपके साथ है। इस क्षेत्र में विकास का काम रुक गया था अब पीने का पानी, घर आवास रोजगार पेंशन के लिए दलालों के पीछे नहीं भागना पड़ेगा।

वहीं झारखंड पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक भगत ने कहा कि राजनीतिक षडयंत्र के तहत एनोस एक्का फंसाया गया और पार्टी के नाम को धूमिले करने की साजिश की गई लेकिन अब आने वाले समय में झारखंड पार्टी सभी विधानसभा चुनाव में जनता के भारी समर्थन के साथ जवाब देगी।

इस दौरान झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष किरण आइंद ने कहा कि झारखंड पार्टी अब पहले की तरह पुराने तेवर में आ रही है और शोषितो, वंचितों, मजदूरों अल्पसंख्यको, आदिवासी मूलवासी समुदाय के लोगों की आवाज थी और हमेशा रहेगी। सिमडेगा स्थित सभास्थल पर आभार संबोधन के साथ धार्मिक विधि अनुसार धन्यवाद प्रार्थना के साथ कार्यक्रम समापन हुआ।

इस दौरान उत्सव यात्रा में प्रधान महासचिव अशोक भगत, कार्यकारी अध्यक्ष किरण आइंद, प्रवक्ता आनंद तिर्की, जिला कार्यकारी अध्यक्ष आलोक एक्का, महिला मोर्चा राँची जिला अध्यक्ष सह केन्द्रीय कमिटी सदस्य अंशु लकड़ा, महानगर अध्यक्ष जीवन पहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सोनू मुंडा, सक्रिय नेता बबलू टाइगर आदि उपस्थित थे।

Related posts

भव्य जागरण के साथ बड़ा पूजा महोत्सव का आज समापन

Nitesh Verma

डॉ.करमा उराँव के बताए रास्ते पर चलना हम सभी की जिम्मेदारी : बंधु तिर्की

Nitesh Verma

कर्मचारियों के साथ सरकार का दोहरा चरित्र स्वीकार नहीं: डॉ अटल पाण्डेय

Nitesh Verma

Leave a Comment