झारखण्ड राँची

आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में ‘छलांग 4.0’ खेल महोत्सव संपन्न

राँची : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में 6 से 11 फरवरी तक आयोजित पाँच दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव “छलांग 4.0” उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन पुंदाग एवं पालांडू कैंपस में भव्य रूप से आयोजित किया गया।


महोत्सव में विद्यार्थियों ने क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कैरम, पिट्ठू, 100 मीटर, 200 मीटर, 4×100 मीटर रिले दौड़ और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सभी आउटडोर खेल नॉकआउट प्रारूप में आयोजित किए गए। विजेता एवं उपविजेता टीमों को प्रमाण-पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कुलपति प्रो. डॉ. एस. चटर्जी ने खेलों को सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया, वहीं कुलसचिव डॉ. अमित कुमार पाण्डेय ने आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दी।

Related posts

डीपीएस राँची में इन्वेस्टिचर समारोह आयोजित

admin

सरकार आपके द्वार : कसमार में लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति पत्र एवं परिसंपत्ति का वितरण

admin

कसमार : प्रहरी कप से खेल प्रतिभाओं को मिल रहा है बढ़ावा : प्रमुख

admin

Leave a Comment