झारखण्ड राँची शिक्षा

आरयू के जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ बीके सिन्हा हुए सेवानिवृत्त, डॉ वंदना कुमारी बनाई गई नई विभागाध्यक्ष

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): आरयू के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा द्वारा शनिवार को जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ बीके सिन्हा को सेवानिवृत्ति लाभ तथा सम्मान अपने कुलपति कक्ष में प्रदान किया। इस अवसर पर उप कुलपति डॉ अरुण कुमार सिन्हा, डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश साहू, कुलसचिव डॉ एम सी मेहता, डेप्टी रजिस्ट्रार डॉ प्रीतम कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष झा, वित्त पदाधिकारी डॉ कुमार एन शाहदेव , कुलपति के ओएसडी डॉ स्मृति सिंह, सीसीडीसी डॉ पीके झा सहित विश्व विद्यालय के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान जंतु विज्ञान विभाग राँची विश्वविद्यालय की नई विभागाध्यक्ष डॉ वंदना कुमारी ने पदभार ग्रहण किया।
इससे पूर्व डॉ बीके सिन्हा जिनका विभागाध्यक्ष के रुप में कार्यकाल 30 जून 2023 को समाप्त हुआ उनके लिए जंतु विज्ञान विभाग की तरफ से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ वंदना कुमारी, विभागाध्यक्ष ने किया और उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में डॉ बीके सिन्हा के किए गए कार्यों को उल्लेखित किया। इस कार्यक्रम में डॉ नैनी सक्सेना, डॉ सीमा केशरी, डॉ आनंद कुमार ठाकुर, डॉ नीता लाल, डॉ सोनी कुमारी तिवारी, डॉ निवेदिता मुनमुन सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

इस विदाई कार्यक्रम में डॉ बीके सिन्हा को अंगवस्त्र एवं बैग देकर सम्मानित किया गया तथा एक प्रशस्ति पत्र भी पढ़ा गया। डॉ बीके सिन्हा ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए सभी से आग्रह किया जंतु विज्ञान भाग में बहुत क्षमता है और यहाँ के शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर नए मुकाम हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर पीएचडी स्कॉलर द्वारा कविताएँ तथा उपहार भेंट किया गया। इस दौरान धन्यवाद ज्ञापन डॉ सोनी कुमारी तिवारी ने किया।

Related posts

डाँस झारखण्ड में धूमधाम से मना सरस्वती पूजा

admin

ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) ने किया कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा

admin

बीएसएल निदेशक प्रभारी श्री बी.के. तिवारी “रुबरु” संवाद कार्यक्रम में अनाधिशासी कार्मिकों से हुए रूबरू

admin

Leave a Comment