Uncategorized

इंडिगो उड़ानें रद्द, रेल यात्रियों की बढ़ी भीड़: चैम्बर ने अतिरिक्त कोच बढ़ाने की मांग की

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : रांची से इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने के बाद यात्रियों की रेल निर्भरता तेजी से बढ़ गई है। इसी स्थिति को देखते हुए झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने डीआरएम को पत्र लिखकर रांची रेल मंडल से परिचालित प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का आग्रह किया है।
चैम्बर के महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा पहल पर्याप्त नहीं है, क्योंकि प्रतीक्षा सूची कई ट्रेनों में चिंताजनक स्तर पर पहुँच चुकी है। वहीं डीआरयूसीसी सदस्य संजय अखौरी ने बताया कि शादी–विवाह, प्रतियोगी परीक्षाओं और मरीजों की यात्रा जरूरतों के कारण भीड़ असामान्य हो गई है।
चैम्बर ने तत्काल अधिक ट्रेनों में कोच वृद्धि की मांग की है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

Related posts

डीएवी सेक्टर 6 में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200  वीं जयंती मनाई गई…

admin

सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र का सराहनीय प्रयास, वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

admin

चिन्मय विजन प्रोग्राम पर आधारित दो दिवसीय वसंतोत्सव का शुभारंभ।

admin

Leave a Comment