झारखण्ड धनबाद बोकारो राजनीति

इंडिया महागठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की सुनिश्चित जीत को लेकर हुई समीक्षा बैठक

धनबाद लोकसभा से अनुपमा सिंह की ऐतिहासिक जीत होगी: गुलाम अहमद मीर

धनबाद (प्रतीक सिंह/ख़बर आजतक) : सोमवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में धनबाद लोकसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह की सुनिश्चित जीत को लेकर लोकसभा प्रधान कार्यालय-ब्लैक रॉक होटल,बैंक मोड में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर,झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर,राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह सहित प्रदेश एवं जिला व सभी प्रखंड,नगर के तमाम पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों का अभिवादन करते हुए कहा की धनबाद लोकसभा में कांग्रेसजनों के द्वारा एकजुटता के साथ चुनाव में प्रत्याशी की सुनिश्चित जीत को लेकर की जा रही कार्यो की सराहना की।कहा राहुल गांधी का सपना है कि करोड़ों महिलाएं लखपति बने और कांग्रेस के वादा के अनुसार देश में कांग्रेस की सरकार बनते ही हर गरीब महिलाओं को सालाना एक लाख रुपया देने का वादा कांग्रेस पूरा करेगी,आगे उन्होंने कहा कि आज देश में हम सभी को हमारे पूर्वजों के द्वारा दिया गया संविधान को बचाना जरूरी है,भाजपा के तानाशाही एवं उनके चाल,चेहरा और चरित्र को देश की जनता समझ चुकी है,भाजपा से लोगों का मोहभंग हुआ है,कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास जगा है देश में बदलाव की हवा चल रही है और निश्चित रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव में देश में इंडिया महागठबंधन की सुनिश्चित सरकार बनेगी और धनबाद में इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के प्रति लोगों का समर्पण और उत्साह देख निश्चित रूप से धनबाद लोकसभा से यहां की जनता अनुपमा सिंह को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी।मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पांच गारंटी एवं 25 बातें की है इसका लाभ दिख रहा है।राहुल गांधी व कांग्रेस के प्रति देश में लोगों का विश्वास जगा है। आज हम सभी को भाजपा के विफलताओं को जन-जन तक पहुंचने की दरकार है, कांग्रेस पार्टी सभी जाति व सभी धर्मो को मान सम्मान देने का काम करती है। आज हम सभी को एकजुटता के साथ भारी संख्या में इस लड़ाई में सुनिश्चित जीत करने हेतु की संकल्प लेने की दरकार है।हम जीतेंगे तभी एनडीए को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं। धनबाद लोकसभा से अनुपमा सिंह के प्रति लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है और निश्चित रूप से धनबाद लोकसभा से अनुपमा सिंह की ऐतिहासिक जीत होगी।मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह की लोकप्रियता व लोगों के द्वारा मिल रही अपार समर्थन को देख भाजपा प्रत्याशी हतोत्साहित हैं,धनबाद लोकसभा से अनुपमा सिंह की ऐतिहासिक जीत होगी।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने एवं संचालन कार्यकारी अध्यक्ष राशीद राजा अंसारी ने किया।
मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योति कुमार सिंह, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुल्तान अहमद, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, मदन महतो, रवींद्र वर्मा, वैभव सिन्हा, मनोज यादव, प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज गजेंद्र सिंह, आमिर हाशमी, पंकज मिश्रा, दुर्गा दास, योगेंद्र सिंह योगी, लक्ष्मण तिवारी, नवनीत नीरज, कयूम खान, रमेश जिंदल, शाहिदा कमर, नवीन सिंह, अक्षयवर प्रसाद, नंदलाल पासवान, गुड्डू खान, मंटू दास, रामप्रीत यादव, इरफान चौधरी, पप्पू कुमार तिवारी, प्रभात सुरुलिया, राजू दास, माधव सिंह, बबलू दास, कुमार गौरव, सीता राणा, गोपाल कृष्ण चौधरी, पप्पु पासवान, जयप्रकाश चौहान, डीएन यादव, पूर्णेन्दु सिंह, सरफराज आलम, सरफुद्दीन अंसारी, बाबू अंसारी, गुड़िया देवी, उत्तम मिश्रा सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Related posts

बोकारो : चिन्मय पुर्वर्ती छात्रों ने आधी रात में निकल कर ठंढ से ठिठुरते जरूरत मंद लोगों के बीच किया कंबल का वितरण

Nitesh Verma

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 32 नए मामले आए सामने, एक्टिव केस बढ़कर हुए 148, जानिए देश का हाल

Nitesh Verma

“आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार ” कार्यक्रम का आरंभ कल, तैयारी पूरी

Nitesh Verma

Leave a Comment