झारखण्ड राँची राजनीति

इस दिशाहीन व निराशाजनक बजट से पूरा राज्य निराश: अमर बाउरी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): ₹1,28,900 करोड़ का वर्ष 2024-25 का बजट मंगलवार को वित्त मंत्री रामेश्वर उराँव ने सदन पटल पर रखा। सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झामुमो – काँग्रेस – राजद कुशासन के अंतिम बजट में विफ़ल हेमन्त सरकार भाग – 2 ने पूरे प्रदेश को निराश किया है। यह बजट कमज़ोर नेतृत्व, असमर्थ – असक्षम सरकार का आईना है। इस बजट से झारखण्ड को बहुत उम्मीद थी लेकिन आज जन-उत्थान और विकास की रूपरेखा निर्धारित करने में यह सरकार विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि इस दिशाहीन व निराशाजनक बजट से पूरे राज्य को निराशा हुई है, लुभावने घोषणाओं के मायाजाल व निष्क्रिय क्रियान्वयन से योजनाएँ विफल साबित हो रही हैं। जहाँ बीते बजट की तरह यह भी एक जुमला है, झारखण्ड सरकार ने जनवरी 2024 तक वर्ष 2023-24 के बजट का मात्र 54 फीसदी राशि ही खर्च किया है तो वहीं दूसरी ओर पिछले बजट में 59 घोषणाएँ हुईं, पर 10 ही पूरी हो पाई। इनके प्रति कौन जवाबदेह होगा ?

उन्होंने कहा कि झारखण्ड में साढ़े 4 साल से विकास की राह देख रही जनता का गुस्सा अब झामुमो- काँग्रेस राजद सरकार के खिलाफ फूटने लगा है। इस बार जनता इस महाठगबंधन वाली सरकार को विदा कर देगी।

Related posts

निजी विद्यालयों की आरटीई और मान्यता संबंधी कठिनाइयों को विधानसभा के पटल पर रखने के लिए सरयू राय और मिथिलेश ठाकुर का ह्रदय से आभार : आलोक दूबे

admin

बकाया छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर आजसू विधायक निर्मल महतो का विधानसभा के बाहर धरना

admin

बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा : कुमारी किरण

admin

Leave a Comment