झारखण्ड राँची

इ-कंटेंट डेवलपमेंट के नये तकनीक से रूबरू हुए आरयू के शिक्षक और रिसर्च स्‍कॉलर्स

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): इ-कंटेंट डेवलपमेंट वर्कशॉप के दूसरे दिन आरयू के 25 शिक्षकों और रिसर्च स्‍कॉलरों ने प्रेजेंटेशन की नयी तकनीकों और सॉफ्वेयर्स को सीखा। स्‍कूल ऑर मॉसकॉम, आरयू सभागार में इ – कंटेंट डेवलपमेंट के छह दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को दूसरा दिन था। सभी प्रशिक्षणार्थियों ने अपने लैपटॉप पर शैक्षणिक सामग्री को तैयार कर उसके प्रेजेटेंशन को सीखा। बी.आर. अंबेडकर विश्‍वविद्यालय, दिल्‍ली से आए एक्‍सपर्ट प्रो. दीपक बिश्‍ला के निर्देशन में बड़े स्क्रिन पर देख कर इसकी बारीकियों को जाना। इस प्रक्रिया में प्रशिक्षणार्थियों एक प्रभावी प्रेजेंटेशन वीडियो बनाने के सभी चरणों का अभ्‍यास किया जिसके अंतर्गत स्‍टूडियो, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर्स, बैकग्राउंड रंगों का उपयोग, परिधान, वीडियो की अवधि, एनिमेशन तथा कार्टून के उपयोग को जाना।

ज्ञात हो कि पहली बार ऐसी महत्‍वपूर्ण कार्यशाला आरयू कुलपति प्रो. डॉ.अजीत कुमार सिन्हा तथा आइक्‍यूएसी की पहल पर आयोजित है। इस कार्यशाला में आरयू के रिसर्च स्‍कॉलरों के अलावा कई वरिष्‍ठ प्राध्‍यापक भी इ-कंटेंट डेवलपमेंट का प्रशिक्षण प्राप्‍त कर रहे हैं।

Related posts

शतरंज में बोकारो जिला का अंकित कुमार सिंह बना स्टेट चैंपियन

admin

सर्वोच्च न्यायालय की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सीसीएल के 100 लाभुकों के बीच अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र का वितरण

admin

चास में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना, जानिए पूरा मामला

admin

Leave a Comment