झारखण्ड राँची

इ-कंटेंट निर्माण कार्यशाला के पांचवे दिन प्रतिभागियों ने सीखा ग्‍नोमियो का उपयोग

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): स्‍कूल ऑफ मास कम्‍युनिकेशन में आयोजित इ-कंटेट डेवलपमेंट के पांचवे दिन प्रशिक्षणार्थियों ने ग्नोमियो के उपयोग को सीखा। यह कार्यशाला काफी जानकारीपूर्ण थी। एक्‍सपर्ट प्रो. एमजे चंद्र कुमार ने ग्नोमियो की विशेषताओं को चरण दर चरण समझाया कि क्‍या है (Gnomio) ग्‍नोमियो ? यह इंटरनेट पर उपलब्‍ध एक नि:शुल्‍क सॉफ्टवेयर सेवा है जो शिक्षकों को डिजिटल अध्‍यापन सामग्री तैयार करने तथा शिक्षकों को अपना एक ग्रुप बनाने की सुविधा उपलब्‍ध कराता है। इसमें ग्राफिक्‍स, एनिमेशन, ऑडियो, वीडियो सबों को उपयोग किया जा सकता है।

27 सितंबर के महत्‍वपूर्ण सत्रों में प्रशिक्षणार्थियों ने ग्‍नोमियों में अकाउंट बनाने से लेकर डिजिटल अध्‍यापन सामग्री तैयार करने की जानकारी ली। इस कार्यशाला में प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी पावरपॉइंट और अन्‍य सीखे गये सॉफ्टवेयरों के माध्‍यम से प्रस्तुतियाँ दीं और कार्यशाला के दौरान जो सीखा, उसके बारे में अपने विचार भी प्रस्‍तुत किए।

28 सितंबर को इस कार्यशाला का समापन होगा।

Related posts

बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने सिचाई कूप का किया शिलान्यास

admin

अभाविप राँची महानगर द्वारा मधुकम बस्ती में जनजातीय गौरव दिवस पर पुष्पांजलि सह विचार गोष्ठी का आयोजन

admin

खिजरी विधानसभा के अंतर्गत सांसद संजय सेठ द्वारा चलाया गया महाजनसंपर्क अभियान

admin

Leave a Comment