झारखण्ड धनबाद

ईद-उल-जोहा को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

सोशल मीडिया में दुष्प्रचार फैलाने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त

धनबाद (ख़बर आजतक) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में ईद-उल-जोहा (बकरीद) को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों ने पानी, बिजली, साफ सफाई इत्यादि से संबंधित जो भी मुद्दे उठाए हैं उसका जिला प्रशासन द्वारा समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कहा कि त्योहार के दौरान सोशल मीडिया में दुष्प्रचार या किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने का प्रयास न करें।

ऐसा करने वालों के विरुद्ध प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली अफवाह या दुष्प्रचार की जानकारी निकटतम थाना को दें। अफवाह फैलाने वाले को भी ऐसा करने से रोकें। उपायुक्त ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने सभी को ईद-उल-जोहा की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने कहा कि त्योहार के दौरान कानूनी रूप से प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं दें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हर्षोल्लास का त्योहार है। सभी मिलजुल कर पाक उद्देश्य से इसको मनाएं।उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से मुहल्ले के उपद्रवी तत्वों, सोशल मीडिया पर किसी की धार्मिक भावना को आहत करने वालों, मोटरसाइकिल का साइलेंसर मोडिफाइ कर तेज ध्वनि से आवाज निकालने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।बैठक में श्री भोला राम, श्री राम गोपाल भुवानिया, श्री मुन्ना सिद्दीकी, श्री मदन महतो, श्री गुरमीत सिंह, श्री विष्णु त्रिपाठी, श्री भगत सिंह, श्री अरिंदम बनर्जी, श्री विजय शर्मा, श्री शकील अहमद, श्री मेराज खान, श्री गुल्लू चौधरी, मोहम्मद कयूम खान, मोहम्मद शहाबुद्दीन, मोहम्मद अफजल, श्री महादेव हांसदा, श्री बैजनाथ यादव, श्री निसार आलम, श्री शमशेर आलम, श्री अजय कुमार तिवारी, श्री डब्लू बाउरी, श्री डी.एन. प्रसाद यादव, श्री कुलदीप अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया।बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सादात अनवर, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पियूष सिन्हा, नगर आयुक्त श्री रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री राजीव रंजन, सभी अंचल अधिकारी, सभी विभागों के पदाधिकारी, डीएसपी श्री शंकर कामती, श्री धीरेंद्र नारायण बंका, श्री सुमित कुमार, श्री नौशाद आलम, श्री अरविन्द कुमार सिंह, सभी थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

Jharkhand: जामताड़ा की 118 पंचायतों में पुलिस की पाठशाला, साइबर क्राइम हब की छवि को बदलने की कोशिश

admin

मनरखन महतो बीएड महाविद्यालय में क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन

admin

वेदांता ईएसएल तीरंदाजी अकादमी के राहुल 44वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में पहुंचे

admin

Leave a Comment