झारखण्ड

ईसीएल के दो दिवसीय दौरे पर केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी, ‘सिंदूर पार्क’ का उद्घाटन किया

सरबजीत सिंह, धनबाद

झांझरा/सोनपुर बाजारी : केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने शुक्रवार को ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) का दो दिवसीय दौरा शुरू किया। दौरे के पहले दिन मंत्री ने झांझरा भूमिगत खदान और सोनपुर बाजारी ओसीपी के परिचालन की समीक्षा की और ‘सिंदूर ऑपरेशन’ की सफलता के उपलक्ष्य में ‘सिंदूर पार्क’ इको पार्क का उद्घाटन किया।

मंत्री अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने महुदंगा पुनर्वास स्थल का उद्घाटन किया और अनुकंपा के तहत नियुक्ति पत्र एवं दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल वितरित किए।

श्री रेड्डी ने खनन श्रमिकों एवं परियोजना प्रभावित परिवारों (PAP) से संवाद कर उनके योगदान को सराहा और R&R स्थलों का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Related posts

सीएमपीडीआई ने एचएलएल प्रबंधन अकादमी
(एचएमए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

admin

झारखण्ड अभिभावक संघ ने डीपीएस के प्राचार्य राम सिंह को किया सम्मानित

admin

पंचायती राज मंत्रालय के सचिव से मिलीं दीपिका, 15वें वित्त आयोग की किस्त शीघ्र जारी करने की मांग

admin

Leave a Comment