खेल झारखण्ड राँची

ईस्ट बंगाल क्लब की ओर से प्रदर्शनी मैच में मैदान पर उतरे सुदेश महतो, दिखाई खेल प्रतिभा

रिपोर्ट : नितीश मिश्रा

राँची : झारखंड के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो शुक्रवार को कोलकाता में ईस्ट बंगाल क्लब की ओर से आयोजित प्रदर्शनी फुटबॉल मैच में मैदान पर उतरे और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यह मैच ईस्ट बंगाल क्लब और इंडियन प्लेयर एसोसिएशन (आईपीए) के बीच खेला गया, जिसका आयोजन पूर्व भारतीय खिलाड़ी व ईस्ट बंगाल क्लब के पूर्व कप्तान स्व. इलियास पाशा के परिवार की सहायता के उद्देश्य से किया गया था।


मैच में पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया के दो शानदार गोल की बदौलत ईस्ट बंगाल क्लब ने आईपीए को 4–0 से पराजित किया। आईपीए की कप्तानी ब्राजील के खिलाड़ी रामिरेज़ बैरेटो ने की। सुदेश महतो ने ईस्ट बंगाल की ओर से खेलते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष मुरारी प्रसाद एवं आईपीए अध्यक्ष मेराजुद्दीन वदूद ने उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया.

Related posts

हाईकोर्ट ने पूछा- जेपीएससी अध्यक्ष का पद कब तक भरा जाएगा?

admin

राज्यपाल ने किया श्री रामलला पूजा समिति के पण्डाल का शुभारंभ

admin

विधायक डॉ लंबोदर महतो ने बच्चों के बीच किया साइकिल का वितरण

admin

Leave a Comment