झारखण्ड धनबाद

उपायुक्त के निर्देशानुसार खनन विभाग ने अवैध कोयला लगा ट्रक पकड़ा

धनबाद(खबर आजतक): धनबाद उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने बुधवार की संध्या अवैध कोयला लदा एक ट्रक पकड़ा है।इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक ने बताया कि टास्क फोर्स ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया।जांच के क्रम में गोविंदपुर थाना क्षेत्र से अवैध कोयला लदा ट्रक संख्या जेएच 09 ए.एफ. 1026 पकड़ा गया।ट्रक को गोविंदपुर थाना को सुपुर्द कर आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं इस अभियान में खान निरीक्षक बिनोद बिहारी प्रमाणिक, सुमित प्रसाद एवं आवंटित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

बोकारो : उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सम्पन्न हुआ लोक आस्था का महान पर्व छठ पूजा

admin

पलामू : पुलिस ने आखिरकार मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोर को दबोचा,शहर में बेचने के फिराक में था

admin

एसबीयू के 2023 के पास आउट 284 छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, 120 कंपनियाँ हुई शामिल

admin

Leave a Comment