झारखण्ड बोकारो

उपायुक्त ने जनता दरबार में लोगो की समस्याएं सुनी एवं उन्हें आश्वस्त किया

बोकारो (ख़बर आजतक) : शुक्रवार को को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त विजया जाधव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं आश्वस्त किया कि संज्ञान मे आये हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द इन सभी का समाधान किया जाएगा।

जनता दरबार मे उपायुक्त ने शिक्षा, रोजगार, जमीन विवाद एवं घरेलु मामले से संबंधित शिकायत सुनी। उन्होंने जनता दरबार में शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने की पहचान पश्चात सभी संबंधित अधिकारियों पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए अग्रसारित कर दिया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री आशीष महली सहित कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

ED केस में मुख्यमंत्री हेमन्त को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

admin

मनरेगा कानून में बदलाव के विरोध में कांग्रेस का पैदल मार्च, केंद्र सरकार पर तीखा हमला

admin

सरला बिरला मेमोरियल रनिंग फुटबॉल टूर्नामेंट 2023-24 का चैंपियन बना अंश क्लब काँके

admin

Leave a Comment