झारखण्ड बोकारो

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

30 से ज्यादा मामलों पर की सुनवाई, ऑन स्पॉट कई मामलों का किया निष्पादन

रिपोर्ट : रंजन वर्मा
बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त विजया जाधव ने आयोजित जनता दरबार में आम जनता से जुड़ी समस्याओं पर क्रमवार सुनवाई की। आयोजित जनता दरबार में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 30 से ज्यादा लोगों की क्रमवार समस्याओं शिकायतों पर सुनवाई किया।

साथ ही संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को अग्रसारित करते हुए अविलंब जांच कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन उपायुक्त द्वारा किया गया। जनता दरबार में भूमि अतिक्रमण, भूमि पर कब्जा, आपूर्ति विभाग, अबुआ आवास, राजस्व संबंधित विवाद, श्रम विभाग आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे।
मौके पर उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, जिला नजारत उप समाहर्ता वंदना शेजवलकर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

भीषण ठंड के कारण रांची जिले के स्कूलों में 5 व 6 जनवरी को बंद रखने का आदेश

admin

सेल बोकारो स्टील प्लांट को प्रतिष्ठित कलिंगा “पर्यावरण उत्कृष्टता” पुरस्कार से सम्मानित

admin

वनडे मैच टिकटों की काला-बाजारी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार; सात पर केस दर्ज

admin

Leave a Comment