झारखण्ड धनबाद निरसा

उमेश गोस्वामी बने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिला अध्यक्ष

रिपोर्ट:- सरबजीत सिंह

निरसा (खबर आजतक):- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने झारखंड के धनबाद जिला के निरसा विधानसभा क्षेत्र के उमेश गोस्वामी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने विश्वास में रखते हुए धनबाद जिला के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है ! झारखंड प्रदेश के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सह हुसैनाबाद के विधायक कमलेश सिंह के द्वारा यह घोषणा की गई है ! इसको लेकर निरसा विधानसभा सहित पूरे जिला के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है ! वही बधाई देने वालों में संजय हेंब्रम ,विमल गोराई, अजीत गोप ,मिंटू कुमार साह, अशोक महतो ,दीपक महतो ,डॉ अरुण कुमार गोराई ,काजल बाउरी, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष कैलाश गोप, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष टिपन राय, केलियासोल के प्रखंड अध्यक्ष सुखदेव किस्कू, एगारकुंड के अध्यक्ष विकी बाउरी, पूर्वी टुंडी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी !

Related posts

सीएमपीडीआई में फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम दौड़ का आयोजन

admin

संविधान लाइव आओ जाग्रिक बनें, खेल की शुरुआत

admin

नए संकल्‍पों के साथ मना राँची विश्‍वविद्यालय का 64वाँ स्‍थापना दिवस

admin

Leave a Comment