झारखण्ड बोकारो

“एक्टिविटी कम-एक्सपेरीएन्सिअल लर्निंग वीक” का उद्देश्य बच्चों को नए अनुभवों की तलाश करने एवम सीखने की समझ विकसित कराना है : प्राचार्य

डिजिटल डेस्क

बोकारो (ख़बर आजतक) : डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 बोकारो में “एक्टिविटी कम-एक्सपेरीएन्सिअल लर्निंग वीक” कार्यक्रम के पांचवे दिन बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की । इस अवसर पर कक्षा एलकेजी से कक्षा छठी तक के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की । इस अवसर पर शिक्षिका अराधना एवम भावना घले ने “क्राफ्टी बग” द्वारा डिफरेंट एक्टीविटी कराया । शिक्षिका सोनिया ने कक्षा-1 एवम 2 के छात्र -छात्राओं को “इंग्लिश कन्वर्सेशन एक्टीविटी” द्वारा अपना परिचय एवम रैंप वॉक कराया । कक्षा-3 में रूपा सिंह ने स्टेट एंड केपिटल सोंग्स एंड डायरेक्शन एक्टीविटी द्वारा दिशाओं एवम स्टेट के बारे परिचय कराया | कक्षा-4 में गणित शिक्षक विद्यासागर झा ने मेजरमेंट वैट एक्टीविटी कराया । कक्षा-5 में हिंदी शिक्षिका सरोज सिंह ने बच्चों को “बुझों तो जानो” में पिक्चरों के माध्यम से विभिन्न पहेलियों को पूछा । कक्षा-6 में विकास मिश्रा ने बच्चों को “केमिस्ट्री लैब एक्टीविटी” द्वारा रासायनिक वस्तुओं के बारे में जानकारी दिया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बृज मोहन लाल दास ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन करने का उद्देश्य छात्रों को विविध ज्ञान और अनुभव प्रदान कराना है । बच्चों को नए अनुभवों की तलाश करने एवम सीखने की समझ विकसित कराना है, जिससे उनमें ज्ञान, कौशल, और मूल्यों का निर्माण होगा । एक्टीविटी कम लर्निंग द्वारा सीखे चीजों को लंबे समय तक याद रख सकते है ।

Related posts

राँची में स्कूल बस और स्कूटी की भिड़ंत, छात्रा की मौत

admin

सेल सैटेलाइट टाउनशिप में “आयरन हेवन जिम” का शुभारंभ

admin

Rajkumar Mahto of GGPS Chas Becomes IPS Officer, Secures 557th Rank in UPSC

admin

Leave a Comment