झारखण्ड धनबाद

एगारकुंड ,गोविंदपुर, सहित विभिन्न प्रखंडों में महिला मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

धनबाद/एगारकुण्ड:- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर गोविंदपुर, एगारकुंड सहित विभिन्न प्रखंडों में महिला मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।इसी क्रम में प्रखंड सभागार एगारकुंड में प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न पंचायतों से आए हुए मुखिया, जेएसएलपीस के महिला सदस्य उपस्थित रहे। माननीय प्रमुख ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। एगारकुंड उत्तर पंचायत से मुखिया काकोली मुखर्जी के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर विचार व्यक्त किए गए। अपने व्यक्तिगत जीवन के अनुभवों को मुखिया मलका मेहर निगार, रीता रवानी, पारुल पांडे, संगीता पासवान, बंदना देवी के द्वारा सभी के साथ साझा किया गया।जेएसएलपीएस के महिलाओं के द्वारा महिला स्वाबलंबन पर विचार रखे गए। कार्यक्रम में संबंधित प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बोकारो में 10 केंद्रों पर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण संपन्न हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा

admin

सत्यानन्द भोक्ता ने किया भूषण ऑटोमोबाइल – अतुल ऑटो डीलर का शुभारंभ

admin

आक्रोश रैली को असफल करने के लिए जगह-जगह गाड़ियों को रोका गया : भाजपा

admin

Leave a Comment