झारखण्ड धनबाद

एगारकुंड प्रखंड कार्यालय परिसर में बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन हुआ

रिपोर्ट:- सरबजीत सिंह

धनबाद (खबर आजतक):- एगारकुंड प्रखंड कार्यालय परिसर में बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन धनबाद जिलाध्यक्ष लखी सोरेन एवं विशिष्ट अतिथि रमेश टुडू द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।साथ ही एगारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान एगारकुंड प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष गोपिन टुडू एवं एगारकुंड प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष मो. आलमगीर अशरफ माला पहनाकर ढेरों शुभकामनाएं दी गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से साथ में जिला बीस सूत्री सदस्य कासिम अंसारी, बलियापुर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजेन्द्र किस्कु, निरसा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रशांत हेम्ब्रम, केलियासोल प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ज्योतिलाल मुर्मू, उपाध्यक्ष आस्तिक बाउरी, एगारकुंड प्रखंड बीस सूत्री सदस्य लखि देवी, सहदेव टुडू, कपिलदेव प्रसाद, ज़ियाउल हुसैन, निरसा प्रखंड बीस सूत्री सदस्य नाजीर शेख, शमीम अंसारी, टारजन हेम्ब्रम, रंजीत बाउरी, विकाश भंडारी, बाबू खान, हैदर अली, विकाश गोप, पवन माझी, सोएब अख्तर, बालू भाई, अल्ताफ हुसैन, तारकनाथ राखा, शाहबाज अंसारी, जलाल अंसारी, बासुदेव हांसदा, तापस कुमार, नीलकंठ मुर्मू, नजीरुद्दीन अंसारी, रूपलाल बास्की, सभापति हेम्ब्रम, रविन्द्र मुर्मू, अरविंद मुर्मू, श्यामलाल किस्कु, सद्दाम हुसैन, संतोष सहिस, असित सहिस, सुकांतो हांसदा आदि उपस्थित थे।

Related posts

गर्मी के मद्देनजर मतदान के दौरान रहेगी विशेष व्यवस्थाः के. रवि कुमार

admin

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग पासवान व झारखण्ड चुनाव प्रभारी अरूण भारती से मिले बीरेन्द्र प्रधान

admin

धनबाद के सिटी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

admin

Leave a Comment