झारखण्ड राँची

एजेंसियों द्वारा मनमाना पार्किंग वसूलने पर राँची नगर निगम सख्त, एजेंसी के कर्मियों को पहनना होगा यूनिफॉर्म व आईकार्ड

राँची(नितीश मिश्र): राँची में अब एजेंसियों द्वारा मनमाना पार्किंग वसूलने पर रोक लगेगी। इसे लेकर नगर निगम ने सख्त निर्देश जारी किए है। बताया गया कि राँची नगर निगम द्वारा बंदोबस्त किए गए पार्किंग स्थलों पर मनमाना शुल्क वसूली नहीं हो पाएगी। इसके साथ ही संबंधित एजेंसी के कर्मियों को यूनीफॉर्म के साथ आइकार्ड पहनना अनिवार्य होगा।

जानकारी के अनुसार, राजधानी में आए दिन शहर के पार्किंग स्थलों पर मनमाना शुल्क वसूली और आम नागरिकों से बदसलूकी की खबरें सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए राँची नगर निगम प्रशासक संदीप सिंह के आदेश पर पार्किंग का काम देख रही एजेंसियों के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही कहा गया कि जो एजेंसी निर्देशों का पालन नहीं करेगी, उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

Related posts

हेमन्त व कल्पना सोरेन पहुँचे जमशेदपुर, पूर्व सांसद सुनील महतो की दिवंगत पुत्री अंकिता की तस्वीर पर दी श्रद्धांजलि, बंधाया ढ़ाँढ़स

admin

शिक्षक अभ्यर्थियों के काउंसलिंग का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

admin

“अपराजिता सम्मान” समारोह: 65 प्रेरणादायी महिलाओं को किया गया सम्मानित

admin

Leave a Comment