गिरिडीह झारखण्ड राँची

एफसीआई ठेकेदार रामजी पांडेय के घर व गोदाम पर सीबीआई ने मारा छापा, रामजी पांडेय पर 16 हजार टन अनाज की कालाबाजारी का है आरोप

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची/गिरिडीह(खबर_आजतक): सीबीआई ने गिरिडीह में एफसीआई से जुड़े ठेकेदार रामजी पांडेय के घर और गोदाम छापा मारा है। इस दौरान बुधवार की सुबह सीबीआई की टीम रामजी पाण्डेय के शास्त्री नगर स्थित घर पर और सरिया स्थित गोदाम पर पहुँची और तलाशी ले रही है। वहीं सीबीआई की एक टीम गिरिडीह के पांडेयडीह स्थित एफसीआई गोदाम संचालक संजय शर्मा के घर की तलाशी ले रही है। सीबीआई ने नोट गिनने की मशीन भी मँगवायी है।

वहीं जानकारी के अनुसार, अनाज घोटाले को लेकर यह छापेमारी की जा रही है। रामजी पाण्डेय पर 16 हजार टन अनाज की कालाबाजारी करने का आरोप है।

Related posts

अधिसूचित क्षेत्र ग्राम सभा को बालू खनन का अधिकार मिले : शिल्पी नेहा

admin

सीएमपीडीआई और एम्स नागपुर के बीच एमओए पर हस्ताक्षर

admin

चंपाई सोरेन को उनके गांव छोड़कर लौटने के दौरान बड़ा हादसा, 1 की मौत 5 घायल

admin

Leave a Comment