झारखण्ड धनबाद

एमआर अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर निजी विद्यालयों के प्राचार्य के साथ जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

अभियान के दौरान सभी बच्चों को टीका लगवाने की उपायुक्त ने की अपील

9 माह से 15 वर्ष तक के आठ लाख से अधिक बच्चों को वैक्सीन देने का लक्ष्य

धनबाद(खबर आजतक):- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एमआर अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर निजी विद्यालयों के प्राचार्य के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने मिजिल्स रूबेला की गंभीरता को देखते हुए सभी विद्यालयों को निर्देशित किया कि इस अभियान में सहयोग करें। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों से समन्वय स्थापित करते हुए form-1 समेत सभी प्रक्रिया को पूरी करें।उपायुक्त ने बताया कि खसरा एक जानलेवा रोग है। यह वायरस द्वारा फैलता है। इसके कारण बच्चों में दिव्यांगता तथा असमय मृत्यु हो सकती है। वहीं रूबैला भी एक संक्रामक रोग है। यह भी वायरस द्वारा फैलता है। इसके लक्षण खसरा रोग जैसे होते हैं। यह लड़के या लड़की दोनों को संक्रमित कर सकता है। यदि कोई महिला गर्भावस्था के शुरुआती चरण में इससे संक्रमित हो जाए तो कंजेनिटल रूबैला सिंड्रोम (सीआरएस) हो सकता है जो उसके भ्रूण तथा नवजात शिशु के लिए घातक सिद्ध हो सकता है।बैठक में सिविल सर्जन सभी निजी विद्यालयों से अपील कि की form-1 जिन्होंने जमा नहीं किया है वैसे स्कूल कल तक फॉर्म जमा कर दें। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने इस वर्ष मिजिल्स रूबेला के उन्मूलन के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। यह अभियान अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में शुरू होगा। जिसमें 9 महीने से लेकर 15 साल तक के जिले के लगभग आठ लाख से अधिक बच्चों का एमआर टीकाकरण निर्धारित है।बैठक में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के डॉक्टर अमित कुमार ने एमआर अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को यह टीका लगाया जाएगा। अगर बच्चे ने पहले भी टीका लिया है तो भी उसे टीका दिया जाएगा। कहा खसरा रोग के सफाई तथा रूबेला को नियंत्रित करने के लिए बच्चों को यह टीका दिया जाना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा खसरा रूबैला का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है। बच्चों को यह टीका एक प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा लगाया जाएगा।बैठक में उपायुक्त श्री संदीप सिंह, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी भूतनाथ रजवार, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के डॉक्टर अमित कुमार तिवारी, सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, रोटरी अंतरराष्ट्रीय धनबाद के प्रतिनिधि समेत कई लोग मौजूद थें।

Related posts

डॉ रामेश्वर उराँव ने चैंबर में किया वीडियो कॉफ्रेंसिंग कक्ष का शुभारंभ

Nitesh Verma

कसमार : बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन को ले भागा चोर

Nitesh Verma

डीएवी सेक्टर-6 में “एक्टिविटी-कम-एक्सपेरीएन्सिअल लर्निंग वीक” के दूसरे दिन बच्चों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया

Nitesh Verma

Leave a Comment